महाकुंभ यात्रा बनेगी आसान, रेलवे चला रहा 29 स्पेशल ट्रेनें…

Special Trains For Mahakumbh: महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ के दो बड़े स्नान पर्व— माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के लिए रेलवे ने 29 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। ये ट्रेनें कई शहरों से होकर गुजरेंगी ताकि श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकें।

देहरादून-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ के दो बड़े स्नान पर्व माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के लिए रेलवे ने 29 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। रेलवे ने देहरादून से फाफामऊ तक एक विशेष ट्रेन की घोषणा की है। देहरादून से फाफामऊ ट्रेन (04316) 9, 15, 16 और 23 फरवरी को संचालित होगीं। जबकि वापसी फाफामऊ से देहरादून ट्रेन (04315) 10, 16, 17 और 24 फरवरी को चलेगी। जो कि हरिद्वार, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से होते हुए गुजरेगी।

बठिंडा-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन

04526 बठिंडा-फाफामऊ जाने वाली ट्रेन 8, 18 और 22 फरवरी को चलेगी। तो वहीं 04525 फाफामऊ से बठिंडा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 9,19 और 23 फरवरी को चलेंगी। आपको बता दें, यह ट्रेन बठिंडा, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद और मुरादाबाद स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

अंबअडौरा-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन

अंबअडौरा से फाफामऊ जाने वाली ट्रेन 9, 15 और 23 फरवरी को चलेगी। जबकि वापसी फाफामऊ से अंबअडौरा जाने वाली ट्रेन 10, 16 और 24 फरवरी को चलेगी। जो कि नागल डेम, चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ से होकर गुजरेगी।

अन्य कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें

रेलवे विभाग 8 से 28 फरवरी के बीच दो दर्जन से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिसमें दिल्ली-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन, अमृतसर-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ स्पेशल ट्रेन शामिल होगी।

आपको बता दें, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा लगातार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Aarti Rawat
Aarti Rawat