Rudraprayag : जिले में आवारा कुत्तो का आतंक, अब तक 24 लोंगो को कर चुके घायल..

Stray dogs wreak havoc in Rudraprayag : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कुत्तो का आतंक दिन-प्रतिदिन खौफनाक रुप ले रहा है। रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्रों में अब तक आवारा कुत्तों ने 24 लोंगो पर हमला कर घायल कर दिया है। जिनमें बच्चे, पुरुष और महिलाए शामिल है।

एक के बाद एक लोंगो पर हमले की घटनाए सामने आ रही है, जिससे दोंनो क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग घरो से निकलने में भी सहमे नजर आ रहे है। बता दे आवारा कुत्तो के काटने से कई लोंगो के शरीर पर गहरे घाव आए है। एक हमलावर कुत्ते ने रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में तीन लोंगो को कटा, जबकि एक अन्य कुत्ते ने अगस्त्यमुनि में 21 लोंगो पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इसी कुत्ते ने अन्य कुत्तो पर भी हमला किया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने उसके असामान्य और आक्रामक व्यवहार को देखते हुए उसके पागल अथवा संक्रमित होने की आशंका जताई है।

वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल हरकत में आया, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने पशुपालन विभाग की टीम और स्थानीय लोंगो के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आक्रामक कुत्तो को पकड़ा।

अगस्त्यमुनि में कुत्ते ने 21 लोगों पर किया हमला

रविवार को जहां रुद्रप्रयाग में एक आवारा कुत्ते को पकड़ा गया, वहीं सोमवार को दूसरे आवारा कुत्ते को भी पकड़कर जांच के लिए भेजा गया। कुत्ते को पकड़ने के बाद चिकित्सकों की टीम से उसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि कुत्ते के आक्रामक व्यवहार के पीछे क्या कारण था और उसमें रेबीज संक्रमण की आशंका है या नहीं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय किया है।

आक्रामक एक कुत्ते ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में तीन लोगों को काटा, जबकि एक अन्य कुत्ते ने अगस्त्यमुनि में 21 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, कुत्तों ने दूसरे कुत्तों पर भी हमला किया। उसके असामान्य और आक्रामक व्यवहार के बाद लोगों में उसके पागल अथवा संक्रमित होने की आशंका गहरा गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल हरकत में आया। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि ने पशुपालन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद हमलावर कुत्तों को पकड़ लिया।

Srishti
Srishti