उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में तेज हवाओं का येलो अलर्ट, जाने कब तक बदले रहेंगे हालात…

Strong Wind Yellow Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज यानी मंगलवार को तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें, मौसम विभाग के द्वारा पर्वतीय जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में 31 मार्च यानि मंगलवार को बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 5 अप्रैल तक पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदले रहने की संभावना है।

Srishti
Srishti