Student Died In Road Accident In US Nagar: उधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बाइक और टैंकर की भीषण टक्कर में 10वीं कक्षा के 1 छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज नजदीकी राजकीय अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना उधम सिंह नगर के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र दभौरा टांडा के पास की है। दभौरा टांडा निवासी तीन छात्र बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। घर से महज 1 किलोमीटर दूर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जांच में जुटी पुलिस
टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही एक छात्र की मौत हो गई वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हादसे तुरंत बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही हादसे के बाद ही टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात टैंकर और टैंकर चालक की तलाश जा रही है।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शिवम कुमार उम्र 15 वर्ष निवासी दभौरा टांडा के रूप में हुई है तो वहीं घायलों की पहचान चचेरे–तहेरे भाई वासु और अक्षय के रूप में हुई है।
