ऋषिकेश के फुटपाथ पर सोए सुनील ग्रोवर, सादगी की दी मिसाल…

Sunil Grover slept on a footpath in Rishikesh, example of simplicity : एक्टिंग कॉमेडी और मिमिक्री के लिए प्रसिद्ध कलाकार सुनील ग्रोवर जो बेघर और फुटपाथ पर सोने वालों के साथ पुटपाथ पर रात गुजारते नज़र आए।वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे सुनील ग्रोवर हमेशा ही अपने फैंस को अपने कार्य से चौंकाते आए हैं कभी प्रेस वालों के यहां कपड़े स्त्री करते, तो कभी प्याज बेचते , और गने का जूस निकालते उनकी वीडियो वायरल होती रहती है।


आपको बता दे सुनील ग्रोवर उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश में आए हैं जिस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर फुटपाथ पर सोने का एक वीडियो शेयर करते हुई लिखा तारे जमीन पर जिसने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है। साथ ही यह त्रिवेणी घाट का इलाका बताया जा रहा है। एक्टिंग कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर का यह रूप देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए यूजर्स भी कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।


हाल ही कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर की मिमिक्री करते हुए उन्होंने काफी वाहवाही भी बटोरी। और एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जावेद अख्तर के सामने भी उनकी मिमिक्री कर मशहूर शायर को भी हँसा दिया।

Srishti
Srishti