Tribute to Martyr ITBP Inspector: आईटीबीपी द्वारा निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह का पार्थिव शरीर जॉलीग्रांट लाया गया, सभी ने दी श्रद्धांजलि………..

Tribute to Martyr ITBP Inspector

आज आईटीबीपी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके (Tribute to Martyr ITBP Inspector) निवास स्थान जॉली ग्रांट में लाया गया। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वीर के बलिदान से सभी की आंखें नम (Tribute to Martyr ITBP Inspector) आज उत्तराखंड के वीर जवान निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान दुर्गा चौक, जॉली ग्रांट लाया गया। आपको बता दे हिमाचल प्रदेश में भारत- चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान साथियों के लिए अस्थाई ब्रिज बनाकर नाला पार करते समय पानी में गिरने और तेज बहाव में बह जाने से निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बलिदान दिया। सूचना मिलने पर जॉली ग्रांट में शोक छा गया। आईटीबीपी द्वारा आज उनका पार्थिव शरीर जॉलीग्रांट लाया गया। भारत माता की जय के लगे नारे (Tribute to Martyr ITBP Inspector) आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और क्षेत्र वासियों ने निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग जॉलीग्रांट पहुंचे जिसके बाद भारत माता की जय और बलिदान के नाम के नारों से चारों ओर गूंज सुनाई दी। श्रद्धांजलि के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए आईटीबीपी द्वारा उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। Tribute to Martyr ITBP Inspector यह भी पढ़ें उत्तराखंड में शिक्षा विभाग द्वारा 195 प्राध्यापकों के किए तबादले, आदेश जारी……..