Hidden Camera Case: देहरादून पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार, महिला वॉशरूम में पाया गया था 1 कैमरा……..

Hidden Camera Case

देहरादून में रेस्टोरेंट के वॉशरूम में डिवाइस लगाकर महिलाओं की क्लिप (Hidden Camera Case) बनाने वाले का हुआ पर्दाफाश। देहरादून पुलिस द्वारा मुजरिम को किया गिरफ्तार। महिला वॉशरूम में पाया गया था कैमरा (Hidden Camera Case) देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जिसके बीच देहरादून में भी एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में कैमरा पाया गया था। पुलिस द्वारा तेजी से जांच करते हुए इस घटना के पीछे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून एसएसपी द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए थे।आपको बता दे दिनांक 15– 8– 2024 की रात कंट्रोल रूम में एक महिला द्वारा फोन कर पुलिस को महिला वॉशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छुपाकर रिकॉर्डिंग करने की सूचना मिली थी। महिलाओं के आक्रोशित होने पर इसकी सूचना रेस्टोरेंट संचालक को दी गई थी, इसके बाद जब वह दोबारा वॉशरूम में गए तो वह डिवाइस वहां से गायब मिला।जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उपस्थित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। जिस पर देहरादून एसएसपी द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। महिला द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्टोरेंट संचालक और अन्य के विरोध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। (Hidden Camera Case) सफाई कर्मी द्वारा छुपाया गया था मोबाइल (Hidden Camera Case) पुलिस द्वारा सभी कर्मियों और संचालक से पूछताछ चलती रही, इसके बाद हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस द्वारा कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल छुपाया गया था। लोगों के शोर मचाने पर उसने चुपके से वॉशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमें से सभी वीडियो क्लिप डिलीट कर दिए थे। आपको बता दें पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। होटल मालिकों को लगातार करनी चाहिए प्रॉपर्टी की जांच (Hidden Camera Case) महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं देश भर में लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसे नामी रेस्टोरेंट में कर्मियों द्वारा की जा रही हरकतों के चलते सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। वे सभी अपने रेस्टोरेंट और होटल के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच कराएं और सावधानी बरतें। सभी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए। यह भी पढ़ें देहरादून में भी अब महिला सुरक्षा पर सामने आई चौंकाने वाली खबर, महिला शौचालय में मिला 1 कैमरा…..

Hidden Camera in Female Washroom: देहरादून में भी अब महिला सुरक्षा पर सामने आई चौंकाने वाली खबर, महिला शौचालय में मिला 1 कैमरा…..

Hidden Camera in Female Washroom

देहरादून में बल्लूपुर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट का चौंकाने वाला किस्सा (Hidden Camera in Female Washroom) आया सामने। देशभर में महिला सुरक्षा पर लगातार उठ रहे सवाल। महिला शौचालय में पाया गया कैमरा (Hidden Camera in Female Washroom) देशभर में महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों के बीच अब देहरादून में भी महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून के मशहूर बल्लूपुर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट में महिला शौचालय में एक कैमरा पाया गया। उत्तराखंड की महिलाएं भी अब लगातार हो रही घटनाओं के चलते असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आक्रोशित लोगों ने किया रेस्टोरेंट स्टाफ का घेराव (Hidden Camera in Female Washroom) जानकारी के अनुसार यह खबर वायरल वीडियो से सामने आई है। वीडियो में साफ दिखाया गया है कि महिला शौचालय में कैमरा लगाया गया था इसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। वहां उपस्थित सभी लोगों ने आक्रोश दिखाते हुए इस बात का विरोध किया। मामला सामने आने के बाद रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। महिला सुरक्षा अब देश के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए यह एक चौंकाने वाली खबर है। लोगों द्वारा वहां के स्टाफ का घेराव किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जल्द से जल्द जांच की जाएगी। फिलहाल मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है और मामले का पूरा खुलासा होने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। इस मामले की जो भी सच्चाई है वो खुलासा होने के बाद ही पता लग पाएगी । यह भी पढ़ें कोलकाता डॉक्टर रेप हत्या मामले में 17 अगस्त को देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, कई सेवाएं रहेंगी बाधित…..