Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block: भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, विभाग कर रहा ढील, लोग हुए खुद बोल्डर हटाने को मजबूर……

Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block

उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे (Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block) पर जगह-जगह बोल्डर और पत्थर आने से मार्ग बंद है। बीआरओ द्वारा हाईवे में फंसे यात्रियों के लिए रास्ता खोला जा रहा। बदरीनाथ हाईवे पर भी मार्ग बंद (Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block) उत्तराखंड में बारिश लगातार चल रही है जिससे पर्वतीय क्षेत्र काफी प्रभावित हो रहे हैं। आपको बता दे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट पर मलबा और पत्थर आने से मार्ग बाधित हो गया है। भारी बारिश होने से लगातार बोल्डर और पत्थर मार्ग पर गिरने की समस्या बनी हुई है।वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे पर गोचर के पास मार्ग बंद होने के के बाद देखा गया की यात्री खुद ही बड़े पत्थरों को हटाने में जुटे हैं। यात्रियों ने खुद हटाए बोल्डर (Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block) जानकारी के अनुसार एनएच बड़कोट द्वारा यमुनोत्री मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रात भार बारिश होने के कारण सड़क बंद है इसके बाद हाईवे न खुलने पर आने जाने वाले लोगों ने खुद ही पत्थर और गिरे पेड़ हटाने शुरू कर दिए। सूचना भेजी जाने के बाद भी मौके पर मशीन नहीं पहुंची थी, इसके बाद समय से मार्ग न खुलने पर कार्यदाई संस्था पर मुकदमा दर्ज किया गया है।साथ ही यमुनोत्री घाटी में भी रात भारी बारिश होने से हाईवे जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया। आपको बता दें सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों द्वारा हाईवे खोलने की इंतजार हो रहा था। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक इंतजार किया जिसके बाद भी मशीन ना पहुंचने पर उन्होंने जोखिम भरकर बोल्डर पत्थर हटाने के बाद वाहनों को पास करवाया। (Gangotri Yamunotri Badrinath Highway Block) यह भी पढ़ें केदारनाथ के आपदा प्रभावित व्यवसायियों को मिलेगी 9 करोड़ रुपए की राहत, मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी…..