Tiranga Yatra: आज सुबह 9:00 बजे शुरू की गई तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, यह थे शामिल…..

Tiranga Yatra

आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड से (Tiranga Yatra) तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में दिख रहा देशभक्ति का जुनून। मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिखाई गई हरी झंडी (Tiranga Yatra) देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। आपको बता दें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी राज्य भर में जोर-शोर से चल रही है। आइटीबीपी बैंड द्वारा देश भक्ति के गीत की प्रस्तुति भी तिरंगा यात्रा में दी गई। साथ ही आजादी के नायकों की वेशभूषा धारण कर बच्चे तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते दिखाई दिए। छात्र, कैडेट्स और सामाजिक संगठनों के लोग हुए शामिल (Tiranga Yatra) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सुबह 9:00 बजे हवा में गुब्बारे छोड़े गए जिससे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रगान होने के बाद तिरंगा यात्रा राजभवन की ओर प्रस्थान करेगी। जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा में बहुत से स्कूल- कॉलेज के छात्र और कैडेट्स शामिल होंगे। साथी सामाजिक संगठनों के लोग अपने वाहनों से काफिले में भी शामिल होंगे।आपको बता दें यह यात्रा सुबह परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक और हाथीबड़कला से होते हुए राज भवन के पास समाप्त होगी। राज भवन पहुंचकर तिरंगा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सौंपा जाएगा। रैली में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा (Tiranga Yatra) तिरंगा यात्रा को और भव्य बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इनमें से एक महिला बाइकर का काफिला भी होगा, बाइक, जीप, बुलेट, कार और बस सभी इसमें शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में पैरालंपिक संगठन भी हिस्सा लेती दिखाई देगी। आपको बता दे यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और सीपीयू की टीम द्वारा कड़ी सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।रैली में सभी बाइकर्स लोगों को यातायात के नियम और जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे। संगठन के लोगों द्वारा आजादी के दिन को जश्न और शानदार तरीके से मनाने की अपील की है। Tiranga Yatra यह भी पढ़ें मुखानी चौराहे के पास लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए राख, करोड़ों का हुआ नुकसान और…..