Doctor’s Protest in India: कोलकाता डॉक्टर रेप हत्या मामले में 17 अगस्त को देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, कई सेवाएं रहेंगी बाधित…..

Doctor's Protest in India

17 अगस्त को पूरे देशभर में डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा (Doctor’s Protest in India) विरोध प्रदर्शन। डॉक्टरों की कई सेवाएं रहेंगी बाधित सिर्फ जरूरी सेवाएं होंगी उपलब्ध। देशभर में डॉक्टरों द्वारा होगा विरोध प्रदर्शन (Doctor’s Protest in India) कोलकाता में डॉक्टर के रेप हत्या मामले में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। महिला सुरक्षा को लेकर सभी लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड मामले में सभी लोग जल्द से जल्द आरोपी को सजा की मांग कर रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की यह एक शर्मनाक और दुखद घटना है।आक्रोशित डॉक्टर और नर्स लगातार इस मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते 17 अगस्त को पूरे देश भर में डॉक्टर्स की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। सिर्फ जरूरी सेवाएं ही होंगी उपलब्ध (Doctor’s Protest in India) आपको बता दे कोलकाता की डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश भर में आगामी शनिवार सुबह 6:00 बजे से रविवार सुबह 6:00 बजे तक डॉक्टर की सेवाएं बाधित करने की बात कही है। 17 अगस्त को सेवाएं बाधित होने के बीच सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी, जिसमें रूटीन ओपीडी बंद रहेगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। देश में 30 % महिला डॉक्टर हैं और 60% नर्स महिला हैं। सभी डॉक्टर और नर्स दिन रात की कड़ी मेहनत करते हैं, जिसके बाद किसी महिला डॉक्टर के साथ ऐसी घटना होना बहुत ही शर्मनाक बात है। देश के सभी डॉक्टर और नर्स एकजुट होकर इस बात का कड़ा विरोध कर रहे हैं। Doctor’s Protest in India यह भी पढ़ें अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत…….