Doctor’s Protest in India: कोलकाता डॉक्टर रेप हत्या मामले में 17 अगस्त को देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, कई सेवाएं रहेंगी बाधित…..

Doctor's Protest in India

17 अगस्त को पूरे देशभर में डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा (Doctor’s Protest in India) विरोध प्रदर्शन। डॉक्टरों की कई सेवाएं रहेंगी बाधित सिर्फ जरूरी सेवाएं होंगी उपलब्ध। देशभर में डॉक्टरों द्वारा होगा विरोध प्रदर्शन (Doctor’s Protest in India) कोलकाता में डॉक्टर के रेप हत्या मामले में पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। महिला सुरक्षा को लेकर सभी लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड मामले में सभी लोग जल्द से जल्द आरोपी को सजा की मांग कर रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की यह एक शर्मनाक और दुखद घटना है।आक्रोशित डॉक्टर और नर्स लगातार इस मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते 17 अगस्त को पूरे देश भर में डॉक्टर्स की कई सेवाएं बाधित रहेंगी। सिर्फ जरूरी सेवाएं ही होंगी उपलब्ध (Doctor’s Protest in India) आपको बता दे कोलकाता की डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश भर में आगामी शनिवार सुबह 6:00 बजे से रविवार सुबह 6:00 बजे तक डॉक्टर की सेवाएं बाधित करने की बात कही है। 17 अगस्त को सेवाएं बाधित होने के बीच सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी, जिसमें रूटीन ओपीडी बंद रहेगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी। देश में 30 % महिला डॉक्टर हैं और 60% नर्स महिला हैं। सभी डॉक्टर और नर्स दिन रात की कड़ी मेहनत करते हैं, जिसके बाद किसी महिला डॉक्टर के साथ ऐसी घटना होना बहुत ही शर्मनाक बात है। देश के सभी डॉक्टर और नर्स एकजुट होकर इस बात का कड़ा विरोध कर रहे हैं। Doctor’s Protest in India यह भी पढ़ें अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत…….

Deadly Monkeypox Virus: अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत…….

Deadly Monkeypox Virus

अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिका और यूरोप में भी तेजी से फैल (Deadly Monkeypox Virus) रहा मंकीपॉक्स वायरस। स्वीडन में मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट ‘Clade l’ का पहला मामला आया सामने। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहा वायरस (Deadly Monkeypox Virus) आपको बता दे स्वीडन ने मंकीपॉक्स के एक नए वेरिएंट ‘Clade l’ के पहले मामले की पुष्टि कर दी है, जो कि अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर का पहला मामला है। जानकारी के अनुसार स्वीडन में संक्रमित पाए गए इस शख्स को अफ्रीका के एक क्षेत्र में यह संक्रमण हुआ था। डबल्यूएचओ द्वारा मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। पाकिस्तान में भी आए मामले सामने अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिका और यूरोप के बाद पाकिस्तान में भी मंकीपॉक्स वायरस के तीन मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने पर इन मरीजों में वायरस का पता चला। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा दी गई चेतावनी (Deadly Monkeypox Virus) तेजी से फैल रही इस बीमारी के चलते वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने मंकीपॉक्स वायरस से सबको सावधान रहने की चेतावनी दी है। ज्यादातर यह बीमारी पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीकी देशों में फैल रही है, जिसके साथ अमेरिका और यूरोप में भी मामले सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 100 से अधिक लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। Deadly Monkeypox Virus यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दी सभी को बधाई, भारत माता की जय के लगे नारे…..