CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician: सीएम धामी की बढ़ती पापुलैरिटी, योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे सबसे पसंदीदा सीएम बने धामी……

CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला सबसे (CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician) लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब। 3 सालों में लिए अहम फैसले। लोगों ने की काम की सराहना (CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician) देश के युवा मुख्यमंत्रियों में शामिल पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से देशभर में, खासकर भाजपा शासित राज्यों में, सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री धामी ने देशभर में उदाहरण बने कड़े और महत्वपूर्ण फैसलों और राज्य के विकास के लिए गए नीतिगत निर्णयों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। विशेष रूप से मातृशक्ति और युवाओं के हित में लिए गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। आपको बतादें देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह नव भारत टाइम्स ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में लोकप्रियता के आधार पर एक पोल आयोजित किया। इस पोल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद पुष्कर सिंह धामी को 5% वोट मिले, जिससे वह सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हुए। पोल के दौरान जनता ने भी धामी के फैसलों और कामकाज की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री धामी सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय (CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician) जानकारी के अनुसार इस सर्वे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 6.9%, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को 6.3% और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मात्र 1.5% वोट मिले। इसके अलावा, नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) रैंकिंग में भी उत्तराखंड को पहला स्थान दिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी लोकप्रियता में और इजाफा किया है। मुख्यमंत्री धामी सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं। कुछ महीने पहले, वह प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के बाद देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो चुके हैं। उनके फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने किन बिंदुओं पर किया काम (CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महज तीन साल में विकास और कानून व्यवस्था को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने देश का पहला सख्त नकलरोधी कानून लागू कर एक मिसाल पेश की, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार ने भी कड़ा नकलरोधी कानून लागू किया। साथ ही भारतीय संविधान में दी गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की व्यवस्था को सबसे पहले उत्तराखंड में लागू कर उन्होंने देशभर में मिसाल कायम की है। सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर लैंड जिहाद पर प्रभावी कार्रवाई की गई। सख्त दंगारोधी कानून और धर्म परिवर्तन कानून जैसे कई बड़े कानून बनाए गए। सिलक्यारा सुरंग आपदा में 47 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू, जोशीमठ आपदा और केदारनाथ आपदा समेत अन्य स्थानों पर आई आपदाओं से निपटने में मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सूझबूझ और जिम्मेदारी निभाई है। कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में युवा मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर रिकॉर्ड जीत दिलाई है। CM Dhami Becomes 2nd Favourite Politician यह भी पढ़ें मसूरी- लंढौर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राष्ट्रिय राजमार्ग पर फसे कई श्रद्धालु…….

Clean Dehradun: मुख्यमंत्री धामी द्वारा वैक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को दिखाई गई हरी झंडी, मंत्रियों संग लगाया झाड़ू……..

Clean Dehradun

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में (Clean Dehradun) वैक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने मंत्रियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का संदेश भी पहुंचाया। झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश (Clean Dehradun) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी पार्क देहरादून में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। देहरादून के गांधी पार्क में आज आयोजित ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान में उत्तराखंड की 13 जिला पंचायत के लिए वैक्यूम बेस्ड क्लीनिंग मशीन को मुख्यमंत्री धामी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही अन्य मंत्रियों के साथ झाड़ू लगाकर उन्होंने स्वच्छता अभियान और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक होने का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। सीएम धामी ने लोगों से की स्वच्छता की अपील (Clean Dehradun) मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि कूड़े को एक नियत स्थान पर ही एकत्रित करें और अपने शहर/ गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।  Clean Dehradun यह भी पढ़ें 20 सितंबर से शुरू होगी ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मिलेगी मदद……