Dhami Cabinet Meeting: बैठक में 36 अहम फैसलों को मिली हरी झंडी.……

Dhami Cabinet Meeting

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में (Dhami Cabinet Meeting) कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस बैठक में पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम का दर्जा देने की मंजूरी दी गई, जो राज्य के शहरी विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय से इन क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। डोईवाला नगर पालिका हुई अपग्रेड (Dhami Cabinet Meeting) बैठक में नगर निकायों के लिए ओबीसी आरक्षण एक्ट को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। इस एक्ट के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है, जिससे निकाय चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। इसके अलावा, डोईवाला नगर पालिका को सी ग्रेड से सी-वन ग्रेड में अपग्रेड करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। रिक्त पदों को भरने के लिए दी मंजूरी (Dhami Cabinet Meeting) धामी मंत्रिमंडल ने ग्राम्य विकास, खनन, समाज कल्याण, और कृषि विभागों से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी है। इनमें उत्तराखंड खनन नियमावली 2024 में संशोधन, वृद्धजनों के लिए नए आवास गृहों का निर्माण, और बंदी मृत्यु पर मुआवजा नीति जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को लेकर लिए गए इन महत्वपूर्ण निर्णयों से राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं मिलेंगी। प्रशासनिक सेवाओं में सुधार के साथ-साथ, स्थानीय विकास कार्यों में भी तेजी आएगी, जो राज्य की जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होगा। Dhami Cabinet Meeting यह भी पढ़ें आज सुबह 9:00 बजे शुरू की गई तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, यह थे शामिल…..

Social Welfare Assistant Officer: उत्तराखंड राज्य में 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।

Social welfare assistant officer

उत्तराखंड (Social welfare assistant officer) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुक्रवार, 1 मार्च को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से चयनित सभी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। लगातार परिश्रम करने वाले सभी मेहनती युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई । इसी के साथ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दी मेहनत करने की सीख | Social welfare assistant officer मुख्यमंत्री धामी ने सभी नए अधिकारियों को जीवन में हमेशा अनुशासन से रहने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग अपने अंदर अनुशासन रखकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा सकते हैं। सभी अधिकारी अपनी सेवाओं के दौरान अच्छा काम करके दिखाएं, जिससे कि सरकार अपनी सभी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने के सिद्धांत को पूरा कर सकें। नकल माफिया पर कड़ा फैसला | Social welfare assistant officer उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए कुछ समय से नकल के अपराध में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा गया है। अब उत्तराखंड में पारदर्शिता के साथ सभी परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। Social welfare assistant officer यह भी पढ़ें। नैनी सैनी हवाई अड्डे पर अब 42 सीटर विमान भरेगा उड़ान, केंद्र से मिला लाइसेंस, सीएम धामी ने जताया आभार |