1st Snowfall in Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर देखी गई पहली बर्फबारी, जल्द बढ़ेगी ठंड, भारी बारिश का अलर्ट जारी……

1st Snowfall in Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली बर्फबारी देखी गई। रात भर (1st Snowfall in Badrinath Dham) बारिश होने के बाद बद्रीनाथ धाम का मौसम काफी ठंडा हो गया है जिसके बाद हल्की बर्फबारी भी देखी गई। सीजन की पहली बर्फबारी (1st Snowfall in Badrinath Dham) कल उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर माणा क्षेत्र के पास बर्फबारी हुई। रात भर लगातार बारिश होने के बाद बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में काफी ठंड बढ़ गई जिसके बाद सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई। आपको बता दे इस समय उत्तराखंड राज्य में मानसून अपने आखिरी चरण पर है। जिसके चलते उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश देखी जा रही है। इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश (1st Snowfall in Badrinath Dham) मौसम विभाग केंद्र की जानकारी के अनुसार 11 से 14 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।आपको बता दे देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी, मानसून लगातार दिखा रहा तेवर…….

Rain Alert Today: मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी, मानसून लगातार दिखा रहा तेवर…….

Rain Alert Today

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया (Rain Alert Today) गया है। सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी (Rain Alert Today) आपको बता दे उत्तराखंड में मानसून लगातार बरस रहा है जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में काफी दिक्कतें दिखाई दे रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर पूर्वानुमान लगाया गया है जिसमें राज्य के कई क्षेत्रों में तीन घंटे तक मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।आज पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना (Rain Alert Today) देहरादून शहर में भी सुबह तेज धूप होने के बाद बदल छाने लगे हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही बारिश देखी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को काफी दिक्कतों में डाला हुआ है। पहाड़ी मार्ग के कई क्षेत्रों पर भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (Rain Alert Today) यह भी पढ़ें वरुणावत पर्वत के ट्रीटमेंट में देरी देगी खतरे को बढ़ावा, मानवीय हस्तक्षेप बनी 1 बड़ी दिक्कत…….

Disastrous Rain in Chamoli: चमोली में भारी बारिश से कई मकान मलबे में दबे, 4 मार्ग हुए क्षतिग्रस्त, लोग घरों से भागे……

Disastrous Rain in Chamoli

उत्तराखंड में कल भारी बारिश के चलते कई जगह नदियों में उफान (Disastrous Rain in Chamoli) आ गया। पूरी रात्रि झमाझम बारिश होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत सा नुकसान देखा गया। जान बचाने के लिए लोग घर से भागे (Disastrous Rain in Chamoli) चमोली जिले में तेज बारिश होने से सभी नदी- नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण कुछ मकान मलबे में दब गए जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। साथ ही कई वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए।यह सिर्फ चमोली में ही नहीं बल्कि कर्णप्रयाग में भी देखा गया। कल रात यह भारी बारिश कर्णप्रयाग नगर पालिका के सिमली इलाके में कहर बरपा कर गई। रात करीब 2:30 बजे अचानक गदेरों में उफान आने से आसपास के क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते सात से अधिक मकानों को मलबे ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत घरों से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पहाड़ी क्षेत्रों में कई मार्ग क्षतिग्रस्त (Disastrous Rain in Chamoli) आपको बता दे सिमली बाजार में बहुत सी दुकानें, एक कार और स्कूटी भी मलबे की चपेट में आ गए। साथ ही कर्णप्रयाग के सुभाष नगर में भी एक विशाल पेड़ हाईवे और बस्ती में गिर गया जिसकी वजह से नैनीताल हाईवे भी बंद हो गया। रातभर की मशक्कत के बाद सुबह करीब 7:30 बजे हाईवे को दोबारा सुचारु किया गया। मलबा गिरने और रास्ता क्षतिग्रस्त होने की सूचना पाते ही तहसीलदार सुधा डोभाल, एसडीआरएफ और भी अन्य अधिकारी सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के कारण थराली की भी कई सड़के बंद हो गई हैं जिसके कारण यातायात बाधित है। थराली डूंगरी मोटर मार्ग पर चार स्थानों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से यातायात ठप है। आपको बता दे भूस्खलन होने से 10,000 से ज्यादा जनसंख्या का संपर्क पूरी तरह से अभी कटा हुआ है। फिलहाल पानी और दलदल की वजह से पैदल आने जाने वाले लोगों को बहुत सी दिक्कतें हो रही है। Disastrous Rain in Chamoli यह भी पढ़ें मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट, 5 सितंबर से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

Disaster Caused in Tehri: भारी भूस्खलन ने मचाई तबाही, देर रात 2:00 बजे लोगों में दहशत, कई मवेशी मलबे में जिंदा दफन…….

Disaster Caused in Tehri

उत्तराखंड में रात भर हुई भारी बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। टिहरी जिले में (Disaster Caused in Tehri) रात करीब 2:00 बजे भारी बारिश से घुत्तू भिलंग में भूस्खलन हुआ। घुत्तू भिलंग में भारी भूस्खलन (Disaster Caused in Tehri) आपको बता दे उत्तराखंड में भारी बारिश लगातार तबाही मचा रही है। कल रात भर भारी बारिश हुई जिसके चलते टिहरी जिले में रात करीब 2:00 बजे घुत्तू भिलंग में भारी भूस्खलन हुआ जिसमें कई मवेशी जिंदा दफन हो गए। जानकारी के अनुसार घुत्तू और आसपास के करीब 8 से 10 गांव में अतिवृष्टि की वजह से भारी भूस्खलन और भू-धसाव हो गया।भू-धसाव होने के कारण जगह-जगह पर सड़कें बह गई। आपदा की वजह से कई पुलियां भी ध्वस्त हो गई। घुत्तू देवलिंग में भारी बारिश के चलते गौशाला पर मलबा आ गया जिसकी वजह से दो गाय और 6 बछड़े मलबे में ही दब गए, साथ ही दो गाय घायल हो गई। मलबा आने से भारी नुकसान (Disaster Caused in Tehri) आपको बता दे मलबा आने से कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे कई घंटे बंद रहा। कर्णप्रयाग में भारी बारिश से बहुत सा नुकसान हुआ है, जिसमें कई वाहन और घर मलबे की चपेट में आ गए। कई घरों के अंदर से पानी निकल रहा है। पूरी रात लोगों में दहशत बनी रही। कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए और कई घरों में दरारें भी पड़ गई। घुत्तू भिलंग क्षेत्र के गांव की पेयजल लाइन भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। Disaster Caused in Tehri यह भी पढ़ें नैनीताल में बादल फटने से लगभग 50 लाख का हुआ नुकसान, घरों में घुसा मलबा, दबी बसें….

Monsoon 2024 Update: उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी…….

Monsoon 2024 Update

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों (Monsoon 2024 Update) में हो सकती है झमाझम बारिश के साथ तेज गर्जना। इन जिलों में हो सकती है तेज बारिश (Monsoon 2024 Update) आपको बता दे उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा देहरादून के साथ कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सभी लोगों को नदी- नाले के किनारे संभाल कर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में तेज बारिश के साथ गर्जन होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी (Monsoon 2024 Update) भारी बारिश होने की संभावना के चलते मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की भी संभावना जताई गई है।आजकल लगातार बारिश होने से उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन और मालवा गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती जा रही है। इसके बाद लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। Monsoon 2024 Update यह भी पढ़ें उत्तराखंड में पशुओं के उपचार पर जोर, मोबाईल वैटनरी यूनिट (1962) शाम 6:00 के बाद भी उपलब्ध

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कुमाऊं और गढ़वाल में अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक मौसम विभाग द्वारा (Heavy Rain Alert) भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल दोनों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी (Heavy Rain Alert) आपको बता दे उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में जारी किया गया ऑरेंज और येलो अलर्ट। वैज्ञानिकों द्वारा अगले 24 से 48 घंटे सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को नदी– नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी गई है और सतर्क रहने की अपील की गई। इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश (Heavy Rain Alert) जानकारी के अनुसार राज्य के चार जिलों में भारी बारिश होने की पूरी आशंका जताई जा रही है। देहरादून के साथ पौड़ी चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के भी कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। अगले तीन-चार दिन राज्य भर में पर्वतीय से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज बारिश होने की संभावना है। Heavy Rain Alert यह भी पढ़ें RIMC की प्रवेश परीक्षा होगी 1 दिसंबर को आयोजित, शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन