International Day Of Democracy: 15 सितंबर को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, जानिए महत्व और इतिहास…..

International Day Of Democracy

भारत के साथ-साथ पूरे दुनिया भर में हर साल 15 सितंबर के दिन (International Day Of Democracy) अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। 2008 में दुनिया भर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया था। लोकतंत्र दिवस का महत्व (International Day Of Democracy) आज पूरी दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के लिए साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसके बाद साल 2008 में पूरी दुनिया भर में पहली बार यह दिन मनाया गया।आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस लोगों के बारे में और लोगों के लिए लोकतंत्र की महत्ता याद कराने का एक अवसर है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है। किसी भी देश के लिए लोकतंत्र की विचारधारा को स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। जानिए लोकतंत्र दिवस का इतिहास (International Day Of Democracy) अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस एक प्रस्ताव के जरिए स्थापित किया गया था। इस प्रस्ताव को पूरे राष्ट्र महासभा में 8 नवंबर 2007 को लाया गया था, इसके बाद लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने और मजबूत बनाने के लिए पारित किया गया था। आपको बता दे संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि समाज में मानवाधिकारों और कानून के नए नियम की हमेशा रक्षा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अस्तित्व का श्रेय लोकतंत्र पर यूनिवर्सल घोषणा को जाता है, जैसे 15 सितंबर 1997 को अंतर संसदीय संघ (IPU) के जरिए अपनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस सभी लोगों के मूल अधिकारों को सुरक्षा और समर्थन को याद करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। (International Day Of Democracy) यह भी पढ़ें साहित्यकारों को किया जाएगा पुरस्कृत, हिंदी दिवस पर घोषणा, 5 लाख रुपए…….