Heli Ambulance Service: 20 सितंबर से शुरू होगी ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मिलेगी मदद……

Heli Ambulance Service

ऋषिकेश एम्स में आगामी 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का (Heli Ambulance Service) उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है। आपदा और चारधाम यात्रियों को मिलेगा हेली एंबुलेंस सेवा का अधिक फायदा। जल्द ही शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा (Heli Ambulance Service) उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स की जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है। आपको बता दे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया जाएगा।जानकारी है कि 2 साल पहले 20 सितंबर के दिन ही तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दिल्ली में एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषण की गई थी। चारधाम यात्रियों को मिलेगा फायदा (Heli Ambulance Service) इस साल बीते 6 मार्च को दो बार हेली एंबुलेंस सेवा का सफल ट्रायल किया गया था। लैंडिंग और टेक ऑफ के साथ ही एंबुलेंस से मरीजों को ट्रॉमा तक ले जाने का ट्रायल भी किया गया था। आपको बता दे हेली सेवा का सबसे ज्यादा फायदा आपदा और चारधाम यात्रियों को मिलेगा। एम्स देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है जहां पर हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही हेली एंबुलेंस की सेवा शुरू कर दी जाएगी। Heli Ambulance Service यह भी पढ़ें बैठक में 36 अहम फैसलों को मिली हरी झंडी.……

AIIMS Rishikesh: नर्सिंग स्टाफ द्वारा 2 डॉक्टरों के निलंबन की मांग, धरने से स्वास्थ्य सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित

AIIMS Rishikesh

उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स की मुसीबतें कम (AIIMS Rishikesh) होने का नाम नहीं ले रही है। एम्स ऋषिकेश के रेजीडेंट डॉक्टर की हड़ताल खत्म होने के बाद अब नर्सिंग स्टाफ ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नर्सिंग स्टाफ ने दो डॉक्टरों पर उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ बहिष्कार (AIIMS Rishikesh) इसी के साथ नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि वे आज सुबह 8:00 बजे से इमरजेंसी और ट्रॉमा सेवाओं के अलावा अन्य सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। शुक्रवार को एम्स के नर्सिंग स्टाफ ने डीन एकेडमिक कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि नर्सिंग स्टाफ का कहना था कि वह आरोपी के समर्थन में आंदोलन नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्होंने कार्य से कोई बहिष्कार किया है। फिलहाल धरना प्रदर्शन पर वह स्टाफ बैठा है जिनकी आज ड्यूटी नहीं है। नर्सिंग स्टाफ के धरने के दौरान किसी भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया है। महिला चिकित्सा से छेड़खानी का है मामला (AIIMS Rishikesh) जानकारी के अनुसार नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि महिला चिकित्सा से छेड़खानी मामले में उनके एक डीएनएस और एनएस का नाम फसाया जा रहा है, जबकि हकीकत में घटना की जानकारी प्रशासन को एएनएस ने ही दी थी। उनके अनुसार चिकित्सा उस आरोपी को बचाने के लिए ओटी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं जो कि गलत है। नर्सिंग स्टाफ से इस पर वार्ता करने के बाद जल्द परिणाम निकाला जाएगा। AIIMS Rishikesh यह भी पढ़ें कल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पूरी हुई सभी तैयारियां