Highway Jam Due to Protest: द्वाराहाट- बदरीनाथ हाईवे पर 2 घंटे यातायात ठप, 4 दिन से पानी न आने पर हुआ बवाल

Highway Jam Due to Protest

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में चार दिन से पानी न आने (Highway Jam Due to Protest) के कारण 12 गांव की महिलाओं ने आक्रोशित होकर द्वाराहाट- बदरीनाथ हाईवे पर जाम कर दिया। 12 गांवों की आक्रोशित महिलाओं द्वारा प्रदर्शन (Highway Jam Due to Protest) पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा के द्वाराहाट में 12 गांव में जल की समस्या चल रही है। जिसके चलते अब महिलाओं ने आक्रोशित होकर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अपना गुस्सा अधिकारियों पर निकाला।इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर द्वाराहाट– बदरीनाथ हाईवे पर जाम कर दिया। हाईवे पर जाम लगने से प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। 2 घंटे तक हाइवे पर जाम होने से सैकड़ों यात्री फंसे रहे। अधिकारियों द्वारा महिलाओं को लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह सड़क से उठी और यातायात फिर से चल पड़ा। महिलाओं ने रखी अपनी दिक्कतें सामने (Highway Jam Due to Protest) आपको बता दे एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार और जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचकर महिलाओं को लगातार हाईवे से उठने के लिए समझाने का प्रयास करते रहे मगर महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही।महिलाओं ने अधिकारियों के सामने अपनी दिक्कतें भी रखीं। जलापूर्ति ठप रहने से महिलाओं को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनका सारा समय घर का काम छोड़कर जल स्रोतों से पानी भरने में ही निकला जा रहा है। लिखित आश्वासन मिलने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन (Highway Jam Due to Protest) जानकारी के अनुसार महिलाओं द्वारा अधिकारियों को खूब खरी- खोटी सुनाने के बाद जल संस्थान अधिकारियों द्वारा जलापूर्ति सुचारू करने, रोस्टर के हिसाब से पानी बांटने, जलापूर्ति ठप होने पर टैंकर से आपूर्ति करने का एक लिखित आश्वासन महिलाओं को दिया गया। इसके बाद हाईवे का जाम हटा और यातायात चलने से सभी ने राहत की सांस ली। लोगों द्वारा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की गई है। Highway Jam Due to Protest यह भी पढ़ें अनियंत्रित स्कूल बस ने ली 1 महिला की जान, 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल