Budget Benefits For Women: महिला योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए किए गए आवंटित, रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क………..

Budget Benefits For Women

इस साल केन्द्र सरकार द्वारा पेश किया गया (Budget Benefits For Women) बजट महिलाओं के लिए विशेष छूट लेकर आया है। महिलाओं के लिए हॉस्टल, जमीन की रजिस्ट्री में छूट और कौशल प्रशिक्षण आयोजित करने को लेकर बजट सामने आया है। उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा रजिस्ट्री में छूट (Budget Benefits For Women) आपको बता दे केंद्रीय बजट में महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों के लिए निर्धारित शुल्क को और भी काम करने की बात की गई है। उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को 25 लाख तक संपत्ति खरीदने पर 25% तक स्टांप शुल्क में छूट मिलती है।जानकारी के अनुसार 25% की छूट अधिकतम दो संपत्तियों के खरीदने पर ही मिलती है, मगर अब केंद्रीय बजट से उम्मीद की जा रही है कि स्टांप शुल्क मिलने वाली छूट का प्रतिशत बढ़ जाएगा जिससे खरीद मूल्य की सीमा भी बढ़ेगी। राज्य में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में तकनीकी के जरिए लोगों को सुविधा देने की कोशिश की गई है जिससे अब वर्चुअल रजिस्ट्री की सुविधा भी शुरू की जाएगी। लोग अब अपने घर बैठे ही राज्य के किसी भी हिस्से की भूमि के सर्किल रेट को पता कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए नई सुविधाएं होंगी उपलब्ध (Budget Benefits For Women) वहीं दूसरी ओर महिलाओं की सुरक्षा और कौशल को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया। बजट 2024 में कामकाजी महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए हॉस्टल और क्रेच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।अब महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और महिला स्वास्थ्य सहायता समूह उद्यमियों के लिए बाजार तक पहुंच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को काफी फायदा पहुंचेगा। इन योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ से भी ज्यादा रुपए आवंटित किए गए हैं। Budget Benefits For Women यह भी पढ़ें आज पेश किया गया बजट 2024–25, जानिए सोना- चांदी, मोबाइल फोन पर क्या होगा असर

Domestic Violence Case: बेटी को जन्म देने पर बहू के साथ मारपीट का मामला, पति सास और ननद द्वारा लात घूंसे और प्रेशर कूकर से मारपीट, घरेलू हिंसा के बढ़ रहे मामले

Domestic Violence Case

हल्द्वानी शहर के लालडांठ में एक महिला के साथ हुई परिवार के (Domestic Violence Case) सदस्यों द्वारा मारपीट। दूसरी पुत्री होने पर पति, सास और ननद ने की महिला के साथ मार पीट। बेटी को जन्म देने के बाद की गई क्रूरता (Domestic Violence Case) आजकल महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के चलते उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के लालडांठ में महिला पर घरेलू हिंसा का बड़ा मामला सामने आ रहा है। महिला द्वारा दूसरी पुत्री को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके लिए एकदम बदल गया।आपको बता दे महिला के पति, सास और ननद द्वारा महिला को लात– घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज द्वारा महिला के साथ हो रही क्रूरता का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। अभी तक पुलिस ने परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ससुरालियों द्वारा लगातार हो रहा था घरेलू हिंसा (Domestic Violence Case) जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला रेखा जोशी द्वारा बताया गया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी होने के बाद पति ने बेटे की चाहत में उनपर भ्रूण जांच का दबाव भी बनाया। अगर बेटी पैदा हुई तो उसे और महिला दोनों को मारने की धमकी दी गई। महिला द्वारा जब जांच का विरोध किया गया तो गर्भावस्था में ही उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसका गर्भपात हो गया।इसके बाद वर्ष 2023 में महिला ने फिर बेटी को जन्म दिया, इसके तुरंत बाद उसके पति और सभी ससुरालियों का व्यवहार बदल गया। ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना शुरू हो गई साथ ही एक कमरे में कैद कर खाना पीना भी बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया पर भी मारपीट का वीडियो वायरल (Domestic Violence Case) लगातार हो रही घरेलू हिंसा के बाद 13 जून की रात सभी आरोपियों ने महिला को लात– घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा। महिला के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान भी मिले। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसे महिला ने पुलिस को सौंप दिया। आपको बता दें सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो गया जिससे लोग काफी आक्रोशित नजर आए। इस वायरल वीडियो में बहुत से लोग एक महिला को मारते नजर आए जिसमें एक छोटी बच्ची महिला को बचाने का प्रयास करती दिखाई दी। इस वीडियो में पीड़ित महिला के सर में एक दूसरी महिला कूकर से वार करती भी नजर आई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है जिससे जल्द ही फैसला सामने आएगा। Domestic Violence Case यह भी पढ़ें मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, कुमाऊं और गढ़वाल में अलर्ट जारी

3 Years of CM Dhami: उत्तराखंड में सीएम धामी के पूरे हुए 3 साल, जनता के हित के लिए रहा समर्पित

3 Years of CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आज किए अपने कार्यकाल के 3 साल पूरे। इस बीच (3 Years of CM Dhami) राज्य के लोगों के हित में लिए गए कई फैसले। उत्तराखंड में लगातार 3 साल का रहा कार्यकाल (3 Years of CM Dhami) आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। आपको बता दे इन तीन सालों में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के लोगों के हित के लिए कई अहम फैसले लिए। राज्य में UCC जैसे कानून बनाकर उत्तराखंड राज्य का और यहां के लोगों का उद्धार किया है। जानिए कौनसे नए कानून लागू किए गए (3 Years of CM Dhami) आपको बतादें उत्तराखंड राज्य में UCC के साथ ही सीएम धामी ने अपने 3 साल के कार्यकाल में जबरन धर्मांतरण पर रोक और दंगा रोधी कानून, महिलाओं को 30% शैक्षिक आरक्षण और नई शिक्षा नीति को लागू किया। साथ ही नारी सशक्तिकरण योजना को भी लागू किया गया। मानस खंड कॉरिडोर और प्रदेश में रोपवे कनेक्टिविटी को भी हरी झंडी सीएम धामी ने दी। धामी सरकार के अंतर्गत पीआरडी जवानों का मानदेय भी बढ़ाया गया। 3 Years of CM Dhami यह भी पढ़ें पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता पर दिखाई जाएगी सख्ती, दर्ज किया जाएगा मुकदमा