Haldwani Big News: देर रात 2 बहनों को परेशान करते युवक किए गए गिरफ्तार, मनचलों का बढ़ता हौसला……

Haldwani Big News

लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी से (Haldwani Big News) एक छेड़खानी का बड़ा मामला सामने आया है। देर रात दो युवतियों से छेड़खानी के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मनचलों ने की युवतियों से छेड़खानी (Haldwani Big News) उत्तराखंड राज्य में अब महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, राज्य के हल्द्वानी जिले से लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी लोग चिंता में हैं। कुछ ही दिनों में करीब चार ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं जिनमें एक कल रात का मामला भी शामिल है। कल रात्रि करीब रात 10:30 बजे दो बहने फिल्म देखकर घर वापस लौट रही थी, तभी अचानक लड़कों से भारी दो गाड़ियां उनका पीछा करने लगी। दोनों गाड़ियों ने युवतियों का पीछा करीब 25 मिनट तक किया। लड़कों से भरी दो वाहनों को अपना पीछा करते देख वह दोनों युवतियां काफी घबरा गईं। मगर युवकों ने बिना डरे लगातार उनका पीछा किया। दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार थी।इस घटना के दौरान आरोपियों ने चलती गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश की और उन्हें लगातार परेशान करते रहे। कुछ समय बाद आरोपी अचानक अपनी चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर लड़कियों की स्कूटी को ब्लॉक करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी घटना बहुत ही हैरान करने वाली है। Haldwani Big News आरोपियों में नाबालिग भी शामिल (Haldwani Big News) आरोपियों का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया गया। इसके बाद यह बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हल्द्वानी पुलिस द्वारा तुरंत ही कार्यवाही की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें की गिरफ्तारी के बाद भी इन सभी आरोपियों के चेहरे पर बिल्कुल भी पछतावा और माफी नहीं थी। महिलाओं के साथ ऐसे बढ़ रहे मामले को सरकार द्वारा चिंता के विषय की तरह देखना चाहिए। लोगों द्वारा इस वीडियो को देखने पर सभी के अंदर आक्रोश दिखाई देता है। जानकारी के अनुसार इन आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल था। आरोपियों के खिलाफ सरकार को सख्ती से कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे मनचलों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ सक्त कानून लाने के जरूरत है। उत्तराखंड को देश में उदाहरण स्थापित करना चाहिए जिसमें उत्तराखंड न केवल यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है, बल्कि महिलाओं के अपराधों को रोकने के लिए सख्त कानून लाने वाला भी पहला राज्य बन सकता है। Haldwani Big News यह भी पढ़ें उत्तराखंड में जल्द बनेगी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी……