Telegram now, available on Play Store : भारत में टेलीग्राम यूजर्स के लिए राहत की खबर, 23 जून से प्ले स्टोर पर उपलब्ध.. यूजर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि NEET यूजी री एग्जाम की वजह से ऐप पर अस्थायी रोक की घोषणा की थी। जिसकी तिथि 30 जून बताई थी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार इस बहस को आगे बढ़ाने की पक्ष में नहीं है और आज यानी 23 जून को टेलीग्राम एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है। लेकिन 30 जून तक यूजर्स टेलीग्राम पर भेजे गए मैसेज को एडिट नहीं कर पाएंगे।
यह कदम बीते दिनों NEET पेपर लीक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उठाए थे। जिस दौरान 22 जून तक टेलीग्राम पूरे तरीके से ब्लॉक कर दिया गया था।
टेलीग्राम कंपनी ने सरकार के इस प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने टेलीग्राम की याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। अदालत के अनुसार देश की इतनी बड़ी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने और पब्लिक ऑर्डर की सुरक्षा के लिए यह कदम पूरी तरह से सही और जरूरी था।
