उत्तराखंड : Governor द्वारा ”AI For All” पहल का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी अपॉइंटमेंट ओरिएंटेड शिक्षा..

The Governor Launch ‘AI For All’ initiative : उत्तराखंड के Governor Gurmeet Singh ने शुक्रवार यानी 31 जुलाई को लोकभवन में ”AI For All” पहल का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बेहतर और एम्प्लॉयमेंट ओरिएंटेड शिक्षा उपलब्ध कराना है। जिस दौरान आईआईटी मद्रास की निदेशक पद्मश्री प्रो वी कामाकोटी और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन (MOU) पर साइन किया।

अत्याधुनिक AI आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध

बताया जा रहा है कि एआई फॉर ऑल पहल दून विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास, प्रवर्तन टेक्नोलॉजी फाउंडेशन और स्वयं प्लस के सहयोग से संचालित की जाएगी। इस पहल के पहले चरण में उत्तराखंड के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की विद्यार्थियों के लिए स्वयं प्लस और आईआईटी मद्रास ,प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के जरिए कई अत्याधुनिक एआई आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे।

पहल के शुभारंभ के दौरान राज्यपाल का कहना है कि यह पहल सिर्फ नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत नहीं बल्कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और वैश्विक ज्ञान आधारित भविष्य से जोड़ने वाले नए युग की शुरुआत भी है। वही एआई फॉर ऑल विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा। युवाओं को भविष्य की तकनीक का केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि उनका सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करेगा।

IIT Madras पहल को पूरे देश में करेगी लागू

उन्होंने सहयोग करने वाले विश्वविद्यालय और फाउंडेशन की सराहना की। और इस साझेदारी को उत्तराखंड के युवाओं को देश के सर्वोत्तम ज्ञान संसाधनों से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल बताई। जो आने वाले समय में उच्च शिक्षा की नई मानदंड स्थापित करेगी।

कार्यक्रम के दौरान आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी कमाकोटी ने बताया स्वयं प्लस भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है। इस पहल को आईआईटी मद्रास पूरे देश में लागू कर रहा है जिसे पूरे भारत में सीखने वालों को उच्च गुणवत्ता वाले, रोजगार उन्मुख सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Srishti
Srishti