The President honored Gallantry Awards : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 जून 2026 को राष्ट्रपति भवन में वीर जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शास्त्र बलों, CAPF और राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को उनकी वीरता, साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण के लिए वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) से सम्मानित किया गया।
कुल 7 कीर्ति चक्र दिए गए
राष्ट्रपति ने समारोह में कुल 7 कीर्ति चक्र (2 मरणोपरांत) 15 वीर चक्र (3 मरणोपरांत) और 12 शौर्य चक्र (1 मरणोपरांत) देकर देश की संप्रभुता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान और शौर्य को नमन किया गया।
समारोह के पहले चरण में शांति काल के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार ‘कीर्ति चक्र ‘ और युद्ध काल के महत्वपूर्ण सम्मान ‘ वीर चक्र ‘ से जवानों को सम्मानित किया गया। बता दे इस बार कुल 7 कीर्ति चक्र दिए गए, जिनमें से 2 वीर जवानों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया, जो शहीदों के परिजनों ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। साथ ही अदम्य साहस और युद्ध जैसे परिस्थितियों में दुश्मनों का जमकर सामना करने के लिए 15 जांबाज जवानों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया जिनमें से तीन जवानों को यह सम्मान मरणोपरांत मिला।
राष्ट्रपति द्वारा 29 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए
इस समारोह में राष्ट्रपति द्वारा 29 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। शौर्य चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो दुश्मनों के सामने असाधारण वीरता और आत्म बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस साल दिए गए 29 शौर्य चक्र में से एक पदक मरणोपरांत दिया गया।
यह सम्मान पाने वालों में भारतीय सेना के जवानों के अलावा CRPF और BSF और विभिन्न राज्यों के आतंकवाद विरोधी पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे।
