“The Tree Man of India” M. Yoganathan : एम. योगनाथन जो तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम में बस कंडक्टर के तौर पर कार्यरत है। इन्हे “ट्री मैन ऑफ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है।और यह 30 वर्षों से बस कंडक्टर का कार्य करते-करते अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा पौधों को खरीदने से लेकर रखरखाव करने में खर्च करते आ रहे हैं।इन्हें “पर्यावरण योद्धा” के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने 32 से अधिक जिलों में तीन लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं।
14 से ज्यादा पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
पर्यावरण संरक्षण के कार्य में इन्हें 14 से ज्यादा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। साथ ही सीबीएसई की पांचवी क्लास की सामान्य ज्ञान की किताब में भी इनका जिक्र ग्रीन योद्धा के नाम से किया गया है। छुट्टी के दिन भी इन्होंने आराम न चुनकर बच्चों को पेड़ लगाने की सीख दी साथ ही बस में सफर करने वाले सवारियों को भी मुफ्त में पौधे बांटे।
एम. योगनाथन द्वारा हर पौधे लगाने वाले व्यक्ति के नाम पर ही पौधे का नाम भी दिया जाता है। उनकी मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर भी सहारा गया।2024 में 59 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया था। इतनी ख्याति पाने के बाद आज भी वह सरल व सादगी का जीवन व्यतीत कर रहे है। एम योगनाथन के लिए असली अवार्ड व सम्मान पौधारोपण ही है।
प्रमुख अवार्ड
सीएनएन आईबीन Real Heroes Award
इको वॉरियर्स Award उपराष्ट्रपति के द्व
