Tiger Attack In Nainital : नैनीताल से बाघ के हमले की खबर सामने आ रही है। जहां भद्ययूनी क्षेत्र में बाघ ने खेत में काम कर रहे एक युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना दर्दनाक था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।
