देहरादून–हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक भिड़ंत, मौके पर मची अफरा तफरी…

Tragic Accident On Dehradun–Haridwar Highway : हरिद्वार–देहरादून राजमार्ग से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां रविवार देर रात रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा तफरी मच गई।

आपको बता दें, मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 10:20 बजे हरिद्वार की ओर जा रही लेन में एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रहा ट्रैक्टर कार से टकरा गया और उसके बाद एक ट्रक भी ट्रैक्टर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई और उसमें सवार एक महिला की जान चली गई। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, अंधेरा होने के कारण राहत बचाव करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना में कार बुरी तरह फंस गई थी और महिला का शव ट्रक के नीचे दब गया था। बचाव दल ने काफी प्रयास के बाद शव का एक हिस्सा बाहर निकाला। बाद में जब ट्रक को मशीनों की मदद से हटाया गया, तब देर रात शव को पूरी तरह बाहर निकाला जा सका।

ओवरलोड ट्रक बना

दुर्घटना में शामिल ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था और उसका प्रेशर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ब्रेक जाम हो गए।  प्रशासन ने मौके पर जेसीबी, क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई की।

Srishti
Srishti