Doiwala : Toll Plaza के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक मौत, अन्य घायल..

Tragic road accident near Doiwala toll plaza : देहरादून-हरिद्वार रोड पर स्थित मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है।

अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप वाहन

बताया जा रही है कि आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के निकट भीषण जाम लग गया। करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

Srishti
Srishti