केदारनाथ धाम के साथ तुंगनाथ महादेव मंदिर के भी खुले कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

Tungnath Kapat Opened For Devotees : केदारनाथ के साथ ही आज पंच केदार में से एक केदार श्री तुंगनाथ महादेव मंदिर के लिए कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद खोले गए।

तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट खुलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए सभी राज्यवासियों के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के यात्रा कुशलतापूर्वक होने की प्रार्थना की।

Aarti Rawat
Aarti Rawat