उत्तराखंड के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लागू होगा UCC, सीएम की घोषणा..

UCC will be implemented in West Bengal : उत्तराखंड असम और गुजरात के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल की सरकार विधानसभा में 29 जून, 2026 को UCC बिल पेश करने की तैयारी में है। इस कानून के तहत सभी नागरिकों के लिए शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े सभी कानून बराबर होंगे।

पश्चिम बंगाल में UCC से जुड़ी मुख्य बातों में कानूनी समय सीमा लागू करने की प्रक्रिया शामिल है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह घोषणा करते हुए बताया कि UCC बिल विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सरकार उत्तराखंड असम और गुजरात के द्वारा अपनाए गए रोड मैप का ही पालन करेगी UCC के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।

UCC लागू करना बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र का मुख्य वादा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में UCC को लागू करना बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र का मुख्य वादा था, जिसमें पार्टी ने राज्य सरकार बनने के 6 महीने के अंदर UCC लागू करने का वादा किया था। इस कदम का जहां एक और मुस्लिम महिलाओं के द्वारासमर्थन किया जा रहा है तो वहीं विपक्ष के द्वारा कड़ा विरोध भी किया जा रहा है। विपक्ष में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेसी शामिल है। उनका कहना है कि धर्म विशेष पर्सनल कानून संस्कृति सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े होते हैं उच्च सभी धर्म से उनके सांस्कृतिक पहचान चीन का काम करेगा।

Srishti
Srishti