Ujjain Express Derail In Rishikesh: उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार 18 मई को रात करीब 9:30 बजे उज्जैन एक्सप्रेस के तीन डब्बे खंड गांव में यार्ड के अंदर दैनिक सेटिंग और रखरखाव के काम के दौरान पटरी से उतर गए।
ट्रेन के 3 डब्बे पटरी से उतरे
आपको बता दें कि प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक फेल होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। अचानक ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेन अनियंत्रित हो गई और एक बफर स्टॉप और पास की दीवार से जा टकराई।
गनीमत की बात यह रही की घटना के समय ट्रेन पूरी तरह से खाली थी, जिसके चलते किसी तरह की जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद से ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच रही है और युद्ध स्तर पर पटरी की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
