उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026, सख्त इंतजाम, दो लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल…

UK Board 2026 : UK बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल यानी 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाए रखने के लिए सरकार ने सख्त इंतजाम किए हैं। बता दें, राज्यभर में 1261 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 156 को संवेदनशील और छह को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

आपको बता दें, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षा केंद्रों
पर पूरी सुरक्षा रहे। साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए सख्त निगरानी रखने को कहा गया है। साथ ही अगर कोई नकल करता पकड़ा गया या गड़बड़ी हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर प्रणाली से निगरानी

इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों को अलग-अलग सेक्टर में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो अपने क्षेत्र के केंद्रों पर निगरानी करेंगे। एक सेक्टर में सीमित संख्या में ही केंद्र रखे जाएंगे ताकि प्रभावी पर्यवेक्षण संभव हो सके।

दो लाख छात्र होंगे शामिल

वहीं, इस साल बोर्ड परीक्षाओं में दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

कड़े दिशा-निर्देश लागू

इसके साथ ही, परीक्षा केंद्र के 100 गज के दायरे में भीड़ लगाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में ले जाना मना है।

अगर किसी केंद्र पर सामूहिक नकल की खबर मिलती है तो उस पाली की परीक्षा रद्द करने या केंद्र बदलने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, अपना प्रवेश पत्र साथ लाएं और नियमों का पालन करें।

Srishti
Srishti