UKPSC : Revenue & Tax Inspector भर्ती की बढ़ी तिथि, 18 अगस्त तक कर सकते आवेदन..

UKPSC Extends Tax Inspector Recruitment Date : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग में राजस्व एवं कर निरीक्षक के पदों पर चल रही भर्ती आवेदन प्रक्रिया की तिथि बढ़ा दी है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, इस भर्ती के लिए 4 अगस्त तक की तिथि तय थी। लेकिन राज्य के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अत्यधिक बारिश के कारण नेटवर्क की समस्या हो रही है। जिससे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए।

वहीं अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कराने की तिथि अब 18 अगस्त कर दी गई है। 8 अगस्त यानी आज से 18 अगस्त तक के लिए आवेदन वेबसाइट दोबारा खोल दी गई है। आवेदन में करेक्शन का मौका 25 अगस्त से मिलेगा।

लोअर PCS परीक्षा में बचे अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से होंगे

वहीं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा पास करने वाले 328 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 27 जुलाई से शुरू कर दिए हैं। बाकी 65 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होंगे।

आयोग ने आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा न करने के कारण तीन अभ्यर्थियों को अनर्ह (अयोग्य) घोषित करने की सूची में रखा है। हालांकि, आयोग ने उन्हें 16 अगस्त तक अपना पक्ष रखने (प्रत्यावेदन देने) का मौका दिया गया है। वहीं, पहले से अयोग्य घोषित 10 अभ्यर्थियों ने तय समय तक प्रत्यावेदन नहीं दिया, इसलिए उन्हें लोअर पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

Srishti
Srishti