UKPSC got HI-TECH QR Code will show Exam Center Route: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है अब एडमिट कार्ड पर दिए गए कर कोड को स्कैन करते ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की लोकेशन तुरंत मिल जाएगी। दोनों अयोग के लिए परीक्षा केंद्र का चयन करना भी और आसान हो जाएगा। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग के द्वारा परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम तैयार किया गया है।
आयोग के द्वारा तैयार किए गए सिस्टम के तहत परीक्षा केंद्रों का एक बार पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। हर परीक्षा के लिए दोनों आयोग को बार-बार पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होगी चुने गए केंद्रों का वर्गीकरण बैठक क्षमता, तकनीकी सुविधाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के आधार पर किया जाएगा। इससे दोनों आयोग परीक्षा की आवश्यकता और संवेदनशीलता के हिसाब से परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकेंगे।
इस पोर्टल की खासियत यह भी रहेगी की परीक्षा केंद्रों को सभी सूचनाएं खुद मिल जाएंगे। रजिस्ट्रेशन से लेकर उपस्थित परीक्षण तक हर चरण की सूचनाएं, अलर्ट परीक्षा केंद्रों को एसएमएस और ईमेल के जरिए दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे, जिससे निगरानी और अभिलेख प्रबंधन आसान होगा।
आयोग के अंतर्गत परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम के तहत उत्तराखंड से 200 परीक्षा केंद्र अब तक रजिस्टर हो चुके हैं। इनमें अल्मोड़ा के 2, बागेश्वर के 9, चमोली के 24, चंपावत के 33, देहरादून के 31, हरिद्वार के 8, नैनीताल के 17, पौड़ी के 21, पिथौरागढ़ के 6, रुद्रप्रयाग के 13, टिहरी का 1, उधम सिंह नगर के 19 और उत्तरकाशी के 16 परीक्षा केंद्र शामिल है।
आपको बता दें की अभी आयोग के प्रबंध सिस्टम के अंतर्गत और भी परीक्षा केंद्र रजिस्टर होने बाकी है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि इस डिजिटल प्रणाली से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी। परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय और बेहतर होगा। परीक्षा संचालन अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी हो सकेगी। परीक्षा केंद्र के चयन में आयोग की ऊर्जा में भी बचत होगी।
