UKPSC has released the recruitment: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सम्मिलित सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (Uttarakhand PCS 2026) के लिए आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इस बार आयोग की ओर से डिप्टी कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) समेत विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद शामिल हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अभ्यर्थी 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इस बार भर्ती में मुख्य रूप से प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के आकर्षक पदों को शामिल किया गया है।
प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग): 10 पद
पुलिस उपाधीक्षक – DSP (गृह विभाग): 14 पद
सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी: 08 पद
खंड विकास अधिकारी (BDO): 05 पद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO): 05 पद
राज्य कर अधिकारी: 05 पद
वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी: 04 पद
सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा): 04 पद
केस वर्कर (महिला कल्याण विभाग): 03 पद
अन्य पद: जिला कमांडेंट (होमगार्ड), सहायक आयुक्त (राज्य कर), सहायक नगर आयुक्त आदि।
वहीं अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान भी निर्धारित हैं। अधिकांश उच्च पदों के लिए लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है, जबकि राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान है।
कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य श्रेणी, 13 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन में विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड महिला तथा क्षैतिज आरक्षण से संबंधित पदों का विवरण भी दिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदन करते समय आरक्षण से संबंधित अपनी श्रेणी अथवा उपश्रेणी का सही अंकन करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता समेत अन्य जरूरी विवरण सावधानी से भरने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने का अवसर दिया जाएगा।
आयोग के मुताबिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 29 सितंबर निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 09 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window): 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि (प्रस्तावित): 29 नवंबर 2026
पात्रता और आयु सीमा (Eligibility Criteria) की बात करे तो अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate Degree) की उपाधि होनी चाहिए। कुछ तकनीकी और विशिष्ट पदों (जैसे वित्त अधिकारी या संस्कृत शिक्षा) के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। उत्तराखंड के आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC, PwD) के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
