पंतनगर में बेकाबू ट्राला घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग, चालक फरार…

Uncontrolled Trolley Accident In Pantnagar: सोमवार देर रात पंतनगर के शांतिपुरी गेट के पास एक ट्राला संतुलन खोकर सड़क किनारे बने घरों से टकरा गया। शुक्र है कि ट्राले की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, जिसकी वजह से घर के लोग बाल-बाल  बच गए हैं, लेकिन ट्राले का चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

चालक को आई नींद

आपको बता दें, सोमवार रात करीब एक बजे ट्राला (संख्या यूपी 21/सीटी 1073) बगास लेकर लालकुआं की ओर जा रहा था। लेकिन रास्ते शांतिपुरी गेट के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्राला बेकाबू होकर तारा सिंह (पुत्र किशन सिंह) के घर की रसोई की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे किचन का सामान बुरी तरह टूट गया। गनीमत यह रही कि ट्राले की रफ्तार तेज नहीं थी, जिससे घर में सो रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दूसरे घर को भी नुकसान

ट्राला की टक्कर से पास में बने प्रदीप सिंह (पुत्र स्व. गोपाल सिंह) के घर की दीवारों में दरारें आ गईं, जिससे मकान कमजोर हो गया। हादसे में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का पोल भी टूट गया, जिससे रात एक बजे से इलाके की बिजली बंद है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें, कि सौभाग्य से ट्राले की रफ्तार बहुत अधिक नहीं थी, वरना यह हादसा बड़े हादसे में बदल सकता था।

Aarti Rawat
Aarti Rawat