Uncontrolled Vehicle Hits Multiple Cars in Srinagar : श्रीनगर से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़े और चलते कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज़ था कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए।
आपको बता दें, मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क पर खड़े और चलते कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। हालांकि टक्कर में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
