Unnati Sharma won bronze at Commonwealth Games : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्नति शर्मा का आज बुधवार को देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पद अधिकारी, खेल प्रेमी और सामाजिक संगठन की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही उन्नति शर्मा को डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। उनके स्कूल के कोच पुनेश सिंह ने बताया की उन्नति ने 11 वर्ष की उम्र से ही जोड़ो खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एशियन गेम्स में रजक और कांस्य पदक अपने नाम किये।
उन्नति शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को हराया
बता दे उत्तराखंड की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने ग्लासगो में आयोजित Commonwealth Games 2026 की महिला 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्नति शर्मा ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर को मात्र 1 मिनट 7 सेकंड में इप्पोन से हराकर यह पदक अपने नाम किया।
उन्नति के पिता 12 गढ़वाल से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता ममता शर्मा गृहणी हैं। उन्नति की एक बड़ी बहन और एक भाई है। उन्नति के स्वागत में रिस्पना में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शभाली गुरुंग भी पहुंचे।
