मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, तापमान में 6-7 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार….

Unusual March Heat In Dehradun : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, राज्य में साफ मौसम के चलते सामान्य तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो IMD के अनुसार 7 मार्च को पर्वतीय इलाकों में मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में बादल छाने या हल्की बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा प्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज धूप के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में इस तेजी का एक कारण जलवायु परिवर्तन भी है। इसके अलावा जनवरी और फरवरी में अपेक्षाकृत कम बारिश होने से भी गर्मी जल्दी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो इस साल मार्च में तापमान के नए रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं।

Srishti
Srishti