Uttarakhand : हरिद्वार छोड़ पूरे राज्य में ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों पर मतदान, आज ही होंगे परिणाम घोषित..

Up Pradhan election in Uttarakhand : उत्तराखंड के 12 जिलों में आज यानि बुधवार 15 जुलाई को उपप्रधान पद के लिए मतदाता प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग सुनील कुमार के मुताबिक मतदान दोपहर डेढ़ बजे से 3:00 बजे तक होगा। वहीं मतदाता के बाद आज शाम को 4:00 बजे से मत करना शुरू होगी और आज ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बता दे प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के 7466 पदों पर आज मतदान होना है।

वहीं चमोली जिले में आज बुधवार को 608 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान और करणप्रयाग विकासखंड में 94 ग्राम पंचायत में उप प्रधान के चुनाव संपन्न होंगे। वही निर्वाचन अधिकारी संजय गांधी के अनुसार खटीमा विकासखंड में 59 पंचायत सीट पर उप प्रधान चुनाव होंगे।

यह उप प्रधान और ग्राम पंचायत के चुनाव संबंधित कार्यक्रम

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से 11:00 तक नामांकन 11 से 12 बजे तक जांच दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी और 12:30 से 1:00 तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदाता होगा तथा दोपहर 4:00 बजे से मतदान गणना शुरू हो जाएंगे।
थराली नगर पंचायत के अंतर्गत देवराड़ा वार्ड में वरुण कुमार नाम के एक फर्जी वोटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति का पता और माता-पिता के नाम भी फर्जी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बाहरी देश का नागरिक है।

जो पता इस व्यक्ति के वोटर लिस्ट में लिखा गया है वहां पर कोई और रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले यह व्यक्ति थराली में सुनार का काम करता था लेकिन अब लापता है। वहीं उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि एसआईआर के दौरान सभी फर्जी वोटरों के नाम काटे जाएंगे। यदि बाहरी व्यक्ति होगा तो यह जांच का मामला है।

Srishti
Srishti