UPSSSC released recruitment for 2285 posts: उत्तर प्रदेश के युवाओं के बीच सरकारी नौकरी को पाने का इंतजार अब खत्म हो चुका है बताया जा रहा है कि लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को लेकर अच्छी खबर सामने आई है।
UPSSSC ने 2285 पदों पर भर्ती सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसके लिए PET 2025 पास उम्मीदवार 18 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर सकते हैं। जिसके जरिए अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी साथ ही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है वह घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन भर्ती में केवल वही उम्मीदवार मान्य होगे या आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET 2025 परीक्षा क्वालीफाई किया हो।
