Dehradun : Uttarakhand Ayurved University के छात्रों का प्रदर्शन,परीक्षा लंबित होने पर भविष्य पर खतरा..

Uttarakhand Ayurved University students staged a protest : दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध के बाद अब उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में BAMS छात्रों ने बुधवार 29 जुलाई को लंबित परीक्षा परिणाम और परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें अलग-अलग निजी आयुर्वैदिक कॉलेज से पहुंचे छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशंसनिक भवन में धरना दिया। जहां परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के मौके पर नहीं मिलने से छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। जिस दौरान उन्होंने हंगामा शुरू कर स्टाफ को कमरों से बाहर निकाल दिया।

दोनों पक्षों में तीखी नोंक झोंक

साथ ही 6 छात्र विश्वविद्यालय परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने, टंकी पर चढ़े छात्रों के समर्थन में नीचे मौजूद छात्रों ने लगातार नारे बाजी की। जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें पीछे हटाने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों पक्षों में तीखी नोंक झोंक हुई और मामला धक्का मुक्की की स्थिति में बदल गया।

प्रदर्शन पर छात्रों का कहना है की करीब ढाई वर्ष से विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए हैं। और ना ही आगे परीक्षाएं आयोजित की जा रही है परिणाम और परीक्षाएं लंबित रहने से वे ना तो आगे की पढ़ाई कर पा रहे हैं। और ना ही इंटर्नशिप वह अन्य शैक्षणिक प्रतिक्रिया में शामिल हो पा रहे है, जिससे उनका पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो गया है।

लंबित परीक्षाओं पर कोई निर्णय नहीं

पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने समाधान का भरोसा दिया। लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि जब तक परिणाम और लंबित परीक्षाओं पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वही University के कुल सचिव डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि संबंधित निजी कॉलेजों ने इन छात्रों को बिना NEET और बिना काउंसलिंग के प्रवेश दिया था। इस मामले को लेकर न्यायालय में वात लंबित है। न्यायालय के आदेश के बाद ही परीक्षा परिणाम जारी करने या आगे की परीक्षाएं कराने के संबंध में निर्णय लिया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर इस तरह दबाव बनाकर कोई निर्णय नहीं कराया जा सकता है इसके लिए न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।

Aarti Rawat
Aarti Rawat