बीसी खंडूरी हुए पंचतत्व में विलीन, कई नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि…

Uttarakhand Bids Farewell To B.C. Khanduri : मंगलवार 19 मई को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन हो गया था। जिसके बाद आज 20 मई को वह पंच तत्व में विलीन हो गए। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही वह बीसी खंडूरी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास देहरादून पहुंचे। इनके अलावा सीएम धामी, केंद्र मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई राजनेता इन्हें अंतिम विदाई देने हरिद्वार पहुंचे।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील है जो पत्थर के रूप में बना रहेगा। शोक प्रकट करते हुए उन्होंने बोला कि देश ने आज एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं की हरिद्वार स्थित खड़खड़ी पहुंचने की सूचना मिली, जहां उन्होंने बीसी खंडूरी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को उपराष्ट्रपति बीसी खंडूरी के आवास देहरादून आए थे और उनसे मुलाकात कर इन्होंने उनका हाल-चाल जाना था, जिस दौरान उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को भी याद किया।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया, जिसके अनुसार प्रदेश के शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूल एवं कार्यालय 20 मई से 23 मई तक बंद रहेंगे।

Aarti Rawat
Aarti Rawat