Uttarakhand Forest Fire Update: 24 घंटे में 64 वनाग्नि की नई घटनाएं आई सामने, सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (Uttarakhand Forest Fire Update) वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर अहम बैठक की। उत्तराखंड के जंगलों में अब तक 24 घंटे में 64 जगह लगी भीषण आग।

बैठक में मुख्यमंत्री दिल्ली से वीसी पर जुड़े (Uttarakhand Forest Fire Update)

उत्तराखंड में लगातार बढ़ती चली जंगलों की आग और हादसों को देखते हुए सीएम धामी ने एक हाई लेवल मीटिंग वीसी पर ही बुलाई। इस पर उन्होंने वन विभाग की कार्य योजना की जानकारी ली। यह बैठक मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली से ही वीसी के ज़रिए की गई। बैठक में देहरादून सचिवालय में शासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों की आग और भड़कने के साथ 24 घंटे के भीतर 64 घटनाएं सामने आई। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जंगल की लगातार लगती आज की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार देर रात 2 श्रमिकों ने तोड़ा दम (Uttarakhand Forest Fire Update)

तो वहीं दूसरी ओर सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर काफी भारी पड़ी है। बृहस्पतिवार देर रात दूसरे श्रमिक ने बेस अस्पताल में और महिला श्रमिक ने हल्द्वानी अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
इसी के साथ एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। यह सभी घटनाएं देखते हुए आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकने को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई।

आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्य में वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 और वन्य जीव क्षेत्र में पांच घटनाएं शामिल हैं। इन 24 घंटे के भीतर 74.67 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया है। Uttarakhand Forest Fire Update


यह भी पढ़ें

नेताला से गंगोत्री धाम मार्ग अब प्लास्टिक नियंत्रित क्षेत्र घोषित, क्यूआर कोड के बिना नहीं होगी बिक्री

Leave a Comment