बेरोजगार संघ का प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर सचिवालय कूच…

Uttarakhand Unemployed Union Protest : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से सचिवालय के लिए कूच किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के द्वारा आउटसोर्स और बैक डोर भर्तियों को पूरी तरह बंद किए जाने और JE भर्ती जल्द शुरू किए जाने को लेकर आज परेड ग्राउंड से सचिवालय के लिए कूच किया।

मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर 2025 को UKSSSC की स्नातक पर स्तरीय परीक्षा को लिक परीक्षा लेकर चलते रद्द कर दिया गया था, हालांकि अब तक इसकी दोबारा परीक्षा की डेट का ऐलान नहीं किया गया है। जिसकी वजह से बेरोजगार युवा नाराज है। ऐसे में बेरोजगार संघ के द्वारा पेपर लीक के चलते रद्द हुई परीक्षाओं को दोबारा कराई जाने की मांग की जा रही है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat