Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य में 28 से 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर देहरादून में मौसम साफ रहेगा।
राष्ट्रीय खेलों की होगी अच्छी शुरुआत
आपको बता दे, उत्तराखंड में आज मौसम विभाग द्वारा मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैदानी जिले जैसे उधम सिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है। इन दोनों जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 जिलों में छा सकता घना कोहरा
28 से 31 जनवरी तक राज्य भर का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है, हालांकि दो जिलों में घना कोहरा भी जा सकता है। घाना कोहरा छाने से सुबह और शाम ठंड होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होगा जिसके दौरान मौसम साफ बताया गया है।