Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 11 फरवरी तक राज्य भर में मौसम रहेगा शुष्क।
इन जिलों में बारिश के आसार
आपको बता दे, उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इनके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की जानकारी के अनुसार 11 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में लगातार बदलाव के कारण पर्वतीय जिलों में खासकर दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रहा है।
मौसम लगातार ले रहा करवट
मौसम वैज्ञानिकों की जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती है, जिसके चलते उत्तराखंड में ठंडी हवाएं महसूस की जा रही है। ठंडी हवाओं के कारण उत्तराखंड में फरवरी के महीने में भी ना बारिश है ना ही बर्फबारी। आपको बता दें, उत्तराखंड में इस समय मौजूद हिमालय ग्लेशियर इस बार बहुत कम रिचार्ज हुए हैं, जिससे आने वाले समय में पूरे राज्य भर में जल संकट की दिक्कत हो सकती है।