मौसम में उलटफेर, न ठंड, न बारिश, फरवरी में ही गरमाने लगा उत्तराखंड…

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इस बार तेजी से गर्मी बढ़ रही है। अभी फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही देहरादून का तापमान 27.2°C पहुंच गया है, जो सामान्य से 7°C ज्यादा बताया जा रहा है। अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर कम हो रहा है।

मौसम विभाग की जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, 16 फरवरी से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा, अगर 16 फरवरी के बाद भी बारिश होती है, तो तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

आपको बता दें, अभी तक देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2°C, न्यूनतम तापमान 8.6°C तापमान रहा, पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.6°C और न्यूनतम तापमान 6.2°C, वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6°C , न्यूनतम तापमान 5.0°C और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.5°C और वहीं न्यूनतम तापमान 7.1°C तक रहा।

ऊनी कपड़ों की घटी मांग

कपड़ा व्यापारियों के अनुसार, जनवरी से ही गर्म कपड़ों की मांग लगातार घट रही है। नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर आमतौर पर नवंबर से मार्च तक ऊनी कपड़ों की अच्छी मांग रहती थी, लेकिन इस बार गर्मी ज्यादा होने से पर्यटकों की संख्या भी घटी है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार व्यापार में 60% की गिरावट आई है। अगर मौसम ऐसा ही रहा, तो आने वाले दिनों में व्यापारियों को और नुकसान झेलना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े:  विशेषज्ञों ने सूजन और गैस से त्वरित राहत के लिए आपकी कॉफी में जोड़ने के लिए 8 आश्चर्यजनक मसालों का खुलासा किया है
Srishti
Srishti