31 मई तक होगी पेंशन निरीक्षण प्रक्रिया, सॉफ्टवेयर तकनीकी के कारण …..

Uttarakhand Pension Verification process: उत्तराखंड के पेंशन धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। समाज कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन धारकों के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के द्वारा 31 मई तक 12 लाख नौ हजार 668 पेंशन धारकों की निरीक्षण प्रक्रिया की जानी है। जिसको लेकर प्रशासन ने 31 मई को प्रक्रिया की अंतिम तिथि घोषित की है।

आपको बता दें कि 10 जून को निरीक्षण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जानी है। निरीक्षण प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल समाज कल्याण विभाग के द्वारा बुजुर्ग, दिव्यांग, किसान, विधवा पेंशन धारकों को हर महीने करोड़ों की धनराशि पेंशन के रूप में दी जाती है। ऐसे में पेंशन पारदर्शिता से हो इसको लेकर हर साल पेंशन धारकों की निरीक्षण प्रक्रिया की जाती है, इस वर्ष पेंशन निरीक्षण में देरी के पीछे की वजह सॉफ्टवेयर तकनीकी समस्या बताई जा रही है।

बीते 15 दिनों से इस तकनीकी समस्या के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा निरीक्षण की अंतिम तिथि 31 में तक बढ़ाई गई है। समय पर निरीक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण विभाग को जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी भी निरीक्षण के तीन हफ्ते बाकी है, जिसमें 12 लाख पेंशन धारकों की निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की जानी है।

Srishti
Srishti