VB-G RAM G Scheme : उत्तराखंड में आज से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (VB-G RAM G) में लागू की जाएगी। जिसके तहत श्रमिकों को पूरे साल में 125 दिन का काम मिलेगा। बता दे इस योजना को मनरेगा स्थान पर लाया गया है।
इसमें श्रमिकों को ग्रामीण आजीविका के कार्यों के साथ-साथ जल संरक्षण और आपदा राहत कार्यों में भी लगाया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने इसके संदर्भ में 11 मई को ही सूचना जारी कर दी थी। वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी मंगलवार 30 जून को इसके संदर्भ में गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
97 रिपेयर और मेंटेनेंस प्रकार के कार्य होंगे शामिल
आपको बता दे VB-G RAM G योजना में श्रमिकों से 318 प्रकार के कामकाज कराए जा सकेंगे। इसमें 97 रिपेयर और मेंटेनेंस प्रकार के कार्य होंगे। 88 कार्य मूलरूप से ग्रामीण मूलभूत ढांचे से संबंधित होंगे।
इसमें भी 52 कार्य नए और 36 पुनर्निर्माण स्वरूप के होंगे। इसके अलावा वीबी जी राम जी योजना में आपदा राहत में 37 प्रकार के कार्यों, 86 ग्रामीण आजीविक प्रकृति के कार्यों और 107 प्रकार के जल संरक्षण कार्यों में लगाया जा सकेगा।
