Vidhan Sabha election: Announcement regarding CPA :उत्तराखंड कांग्रेस के विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक मामलों की समिति गठन का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस समिति के गठन से कांग्रेस उत्तराखंड में आने वाले समय में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ सकेंगी। साथ ही समिति में शीर्ष नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और 10 विधायक को शामिल किया गया है।
पॉलिटिकल अफेयर समिति में शामिल
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी पत्र में राजनीतिक मामलों की समिति में पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमार शैलजा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यस आर्य, मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, केंद्र में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरदीप सिंह सप्पल,राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन आदि को पॉलिटिकल अफेयर समिति में शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं चुनाव से पहले कांग्रेस एक्शन मोड में दिख रही है जिसके चलते विधानसभा चुनाव 2027 फतह करने के लिए कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगाते हुए दिख रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा लगातार नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यात्रा भी निकली जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की विधायक भी अपनी विधानसभा क्षेत्र में जाकर प्रचार कर रहे हैं वहीं कांग्रेस हाईकमान भी हालातो पर नजर बनाए हुए हैं।
