वैलनेस और ग्रीन एनर्जी पर रहेगा विकसित भारत का फोकस : मुख्यमंत्री धामी

Viksit Bharat focus wellness and green energy- Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग की बैठक के दौरान उत्तराखंड को अर्थव्यवस्था, वैलनेस और सतत विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल में उत्तराखंड को विकसित बनाने के लिए चुने गए मॉडल को सामने रखा। साथ ही उनका कहना है कि उत्तराखंड राज्य को नॉलेज बेस्ड इकोनामी,वैलनेस इकोनामी और सतत विकास में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है जो विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ा हुआ है। प्राकृतिक खेती, बागवानी,औषधीय पौधे, योग एवं वैलनेस, पर्यटन तथा ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रो को भविष्य विकास के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड को देश की पर्यावरणीय और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण का विशेष दायित्व मिला है। हिमालय, गंगा, यमुना और राज्य के विशाल वन क्षेत्र केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी राष्ट्र की अमूल संपदा है। ऐसे में हिमालय राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिक संरक्षण, आपदा प्रबंधन, कार्बन न्यूट्रॅलिटी, ग्रीन एनर्जी और पर्वतीय अवस्था अपने विकास से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालीन वित्तीय सहायता समय की आवश्यकता है।

 इसके साथ उन्होंने सरकार की उपलब्धियां जैसे देवभूमि परिवार पहचान योजना, खनन क्षेत्र में डिजिटल निगरानी प्रणाली और भूमि उपयोग परिवर्तन प्रतिक्रिया के ऑनलाइन सरलीकरण जैसे कदमों से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी,और प्रभावी बनाने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का उल्लेख भी किया। उनका कहना है कि उत्तराखंड भी इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी पूरी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ योगदान देता रहेगा और भारत को विश्व की प्रमुख शक्तियों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
Srishti
Srishti